Posts

काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता

काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता मैं तेरे लिए नौकरी वौकरी सब छोड़ देता तू साथ चलने का वादा तो कर तेरे लिए पूरी दुनियाँ का साथ छोड़ देता दिन और रात अब छोटे लगने लगे है काश मैं भगवान से कुछ वक़्त और मांग पाता कईयों से मैं मिलता हूँ, कइयो से बात होती है पर तुझसे hi-hello न हो तो ये दिन अब गुज़र न पाता तू कहती है मेरे दिल में तेरे लिए कुछ भी नहीं है पर मैं तो तेरे बिना कुछ सोच भी नहीं पाता क्या पता उस खुदा ने तेरा और मेरा साथ लिखा भी है या नहीं पर सच कहूं, मुझसे अब और इंतज़ार सहा नहीं जाता..........

इस दुनिया में खुश कौन है

काश खुशियाँ भी किसी दुकान पे मिला करती मैं भी अपने लिए सौ-दो सौ ग्राम ले आता ज्यादा ले लूँ तो शायद हज़म न कर पाउँ बस उनमे ही अपनी ज़िन्दगी ढूंढ लेता इस दुनिया में खुश कौन है वो जिसके पास दौलत है या वो जिसके पास शोहरत है वो जिसके पास नाम है या वो जिसके पास कुछ नहीं है सवाल आपसे है जवाब खुद ही ढूंढें

तेरे "like" का मुझे इंतज़ार रहता है

Hi guys, I thought that we all use social networking website to some extent and some are very addicted to it as well, so why not to share my thoughts on the same. I hope you will enjoy. Here we go......... तेरे post का मुझे इंतज़ार रहता है तेरे comments का मुझे इंतज़ार रहता है | तू मुझे like करे या न करे पर तेरे “ like ” का मुझे इंतज़ार रहता है || यूँ तो मैं कई tweet रोज़ किया करता हूँ तू जाने इनको पढ़ा करती होगी या नहीं | तू मुझे follow करे या न करे पर तेरे follow करने का मुझे इंतज़ार रहता है || Whatsapp हो या Twitter Youtube हो या Flickr | हर घड़ी हर वक़्त तेरे comments का मुझे इंतज़ार रहता है || whatsapp तो इस कदर ज़िन्दगी में शामिल हो चुका है कि इसके बिना तो जीना नामुमकिन लगने लगा है | नींद भी इतनी बदमाश हो गई है, क्या कहूं कि इसे भी तेरे goodnight का इंतज़ार रहता है || ..........हाँ इसे भी तेरे goodnight का इंतज़ार रहता है || Share your thoughts...:)

हम शायद जीते ही इसलिए है

कुछ हालात एसे है , जिन्हें मैं बदल नहीं सकता कुछ लोग ऐसे है , जो बदलना नहीं चाहते मैं गर सोचूं भी कि ये वक़्त जल्दी गुज़र जाये तो ये वक़्त भी कमबख्त एसा है , जो जल्द गुज़ारना नहीं चाहता.... कभी कभी लगता है कि काश हर चीज़ अपने हाथ में होती हम चाहे दिन तो दिन और रात तो रात होती पर शायद हर चीज़ इंसान के हाथ में आ जाती तो ये ज़िन्दगी शायद , ज़िन्दगी न रह पाती सोचो , कि तुम्हे पता लग जाये कि कल क्या होने वाला है सोचो , कि तुमको पता लग जाये कि कोई तुम्हारे बारे में क्या सोचता है सोचो , कि हर चीज़ तुम्हारे नियंत्रण में हो जाये पर , गर एसा हो भी जाये तो ज़िन्दगी जीने का मज़ा क्या रह जाये हम शायद जीते ही इसलिए है , कि हमें कल का पता नहीं हम शायद जीते ही इसलिए है , कि हमें कुछ अच्छे की उम्मीद है हम शायद जीते ही इसलिए है , कि हमने कुछ ख्वाब देखे है और हम शायद जीते ही इसलिए है , कि हमें इनके पूरा होने की उम्मीद है.....

अबकी बार मोदी सरकार

हमारे ऑफिस में हर 2 nd Saturday की छुट्टी होती है लेकिन अक्सर ही कोई न कोई बहाना बनाकर उसे cancel कर दिया जाता है| आज इस पर कुछ लिखने का मन किया, वैसे भी आजकल दो लाइन बहुत चल रही है, एक तो ये कि “अबकी बार मोदी सरकार” और दूसरी “हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की”| राजनीति से इसका कोई भी लेना देना नहीं है, इसलिए कृपया दिल पे जोर न दे, ये सिर्फ मेरे ऑफिस के कुछ दोस्तों के मनोरंजन लिए है- क्या 2 nd Saturday की छुट्टी मिलेगी इस बार ? अबकी बार मोदी सरकार कोई भी ताकत हमें छुट्टी लेने से रोक नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की अब और न सहेंगे अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार ये दुनियाँ हम पर इतने ज़ुल्म ढा नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की क्यूँ मुँह पर ऊँगली रख लेते हम हर बार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ एसा व्यवहार होता है हर बार अबकी बार मोदी सरकार नहीं होने देंगे एसा दुराचार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ हमको समझ लेते ये लाचार अबकी बार मोदी सरकार पकड़ लो भाला और ले लो तलवार अबकी बार मोदी सरकार कसम लो नहीं आओगे इस शनिवार अबकी बार मोदी सरकार ...

Mere Sapno ki sawari hai lyrics (Spice Mobiile)

  स्पाइस का नया मोबाइल कैसा है, यह तो मुझे नहीं पता, लेकिन एक बात तो आप भी मानते होगे कि जो गाना विज्ञापन में आ रहा है, वह कितना बेहतरीन है| मुझे इस गाने के गीतकार और संगीतकार का तो बिलकुल भी पता नहीं किन्तु मैं उनका तह-ए-दिल से शुक्रियादा करना चाहता हूँ कि बहुत ही बढ़िया बोल है, उतना ही बढ़िया संगीत, उससे भी बढ़िया आवाज़ और बहुत ही खूबसूरत वीडियो| बहुत ही प्रेरित करने वाले बोल है “मैंने ढूंढी एक सवारी है, मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है”| उम्मीद करते है कि फ़ोन भी अच्छा ही होगा| तो अब पेश है गीत के बोल- सपनो को सैर कराना है, उन्हें दूर गाँव ले जाना है जहाँ पंछी भी न जाते हो, उन्हें वो आकाश दिखाना है       मैंने ढूंढी एक सवारी है-२ मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है मेरे सपनो की सवारी है (in slow motion) मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है (in slow motion) मेरे सपनो की सवारी है (in slow motion) मेरे सपनो की यारी है मेरे सपनो की............ यदि आपको गीतकार, संगीतकार या गायक के बारे में थोडा भी पता हो तो हमसे साझा कीजियेगा.........

वो कौन शख्स होगा (Phobia of Social Media)

वो कौन शख्स होगा, जो फेसबुक पे न होगा, यूँ मिलना जुलना भले कम हो जाए, पर ऑनलाइन ज़रूर होगा || दोस्तों को न जाने कब, दी होगी उसने ट्रीट पर रात को देखना, ८-१० ज़रूर मिलेंगे ट्वीट || ये चिड़िया है सोशल मीडिया, जो फैलाये पंख बहुत ही तेज़ अब तो फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने का भी कम हो गया क्रेज || रात भर जगा करे, कि किसको कितने मिले है लाइक (y) और मुगालते में जिया करे कि मुझ पर ही है लाइमलाइट || मैं इन वेबसाइटो का विरोधी कतई नहीं, इनकी भी अपनी महत्ता है, पर हमें इस आभासी दुनिया नहीं, यथार्थ के धरातल पर जीना है | लाइक करो, ट्वीट करो, उससे कोई आफत नहीं पर अपनों के साथ बिताये वक़्त का, जीवन में कोई विकल्प नहीं ||