Posts

Showing posts with the label Facebook

तेरे "like" का मुझे इंतज़ार रहता है

Hi guys, I thought that we all use social networking website to some extent and some are very addicted to it as well, so why not to share my thoughts on the same. I hope you will enjoy. Here we go......... तेरे post का मुझे इंतज़ार रहता है तेरे comments का मुझे इंतज़ार रहता है | तू मुझे like करे या न करे पर तेरे “ like ” का मुझे इंतज़ार रहता है || यूँ तो मैं कई tweet रोज़ किया करता हूँ तू जाने इनको पढ़ा करती होगी या नहीं | तू मुझे follow करे या न करे पर तेरे follow करने का मुझे इंतज़ार रहता है || Whatsapp हो या Twitter Youtube हो या Flickr | हर घड़ी हर वक़्त तेरे comments का मुझे इंतज़ार रहता है || whatsapp तो इस कदर ज़िन्दगी में शामिल हो चुका है कि इसके बिना तो जीना नामुमकिन लगने लगा है | नींद भी इतनी बदमाश हो गई है, क्या कहूं कि इसे भी तेरे goodnight का इंतज़ार रहता है || ..........हाँ इसे भी तेरे goodnight का इंतज़ार रहता है || Share your thoughts...:)

वो कौन शख्स होगा (Phobia of Social Media)

वो कौन शख्स होगा, जो फेसबुक पे न होगा, यूँ मिलना जुलना भले कम हो जाए, पर ऑनलाइन ज़रूर होगा || दोस्तों को न जाने कब, दी होगी उसने ट्रीट पर रात को देखना, ८-१० ज़रूर मिलेंगे ट्वीट || ये चिड़िया है सोशल मीडिया, जो फैलाये पंख बहुत ही तेज़ अब तो फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने का भी कम हो गया क्रेज || रात भर जगा करे, कि किसको कितने मिले है लाइक (y) और मुगालते में जिया करे कि मुझ पर ही है लाइमलाइट || मैं इन वेबसाइटो का विरोधी कतई नहीं, इनकी भी अपनी महत्ता है, पर हमें इस आभासी दुनिया नहीं, यथार्थ के धरातल पर जीना है | लाइक करो, ट्वीट करो, उससे कोई आफत नहीं पर अपनों के साथ बिताये वक़्त का, जीवन में कोई विकल्प नहीं ||