Posts

Showing posts with the label Love

बेवकूफ लड़के ही होते हैं

feelings सिर्फ लड़कियों के पास होती है बुरा भी सिर्फ लड़कियों को लग सकता है आजकल तो ये भी सोचने लगा हूँ मैं कि दिल भी सिर्फ लड़कियों के पास होता है हम एक मैसेज का जवाब न दे पाएं तो we are ignoring वो हमारे कई मैसेज का जवाब न दें तो it’s normal लड़कियों को भी जाने किस मिटटी से बनाया है इस खुदा ने दिल को चुभने वाली बातें भी कितनी आसानी से कह दिया करती हैं लोग समझते हैं कि लड़कियां बुद्धू होती है कुछ भी कह लो मान जाएँगी पर सच तो ये है वो लड़कों से ज़्यादा समझदार होती हैं बेवकूफ लड़के ही होते हैं कुछ मेरे और कुछ दोस्तों के अनुभवों से कह रहा हूँ बेवकूफ लड़के ही होते हैं Literally और honestly बेवकूफ लड़के ही होते हैं पागल लड़के ही होते हैं बेवकूफ लड़के ही होते है जो किसी की यादों में अपनी नींदें ख़राब किया करते है बेवकूफ लड़के ही होते है जो अपना काम छोड़ उनके काम को अपना धर्म मान लेते हैं पागल लड़के ही होते है जो अपना सब कुछ दांव पे लगा दिया करते है पर मज़े की बात तो ये है कि उन्हें इन बेवकूफियों में ही मज़ा आने लगता है पागल कहीं के..... _ _ _ कहीं के.... ...

काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता

काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता मैं तेरे लिए नौकरी वौकरी सब छोड़ देता तू साथ चलने का वादा तो कर तेरे लिए पूरी दुनियाँ का साथ छोड़ देता दिन और रात अब छोटे लगने लगे है काश मैं भगवान से कुछ वक़्त और मांग पाता कईयों से मैं मिलता हूँ, कइयो से बात होती है पर तुझसे hi-hello न हो तो ये दिन अब गुज़र न पाता तू कहती है मेरे दिल में तेरे लिए कुछ भी नहीं है पर मैं तो तेरे बिना कुछ सोच भी नहीं पाता क्या पता उस खुदा ने तेरा और मेरा साथ लिखा भी है या नहीं पर सच कहूं, मुझसे अब और इंतज़ार सहा नहीं जाता..........

इज़हार

तुझे खोने के डर से आज मैं इज़हार कर बैठा क्या पता था बर्बादियों की तरफ कदम बड़ा बैठा उम्मीद थी तेरी भी रज़ा ही होगी पर जाने क्यूँ मैं ये नापाक भूल कर बैठा कल तक जो दुनियाँ खुशियों से रंगीन थी आज मैं ही दखो इसको वीरान कर बैठा मुझे लगता था हम नयी शुरुआत करेंगे पर आज मैं ही इस ख्वाब का क़त्ल कर बैठा विनाशकाले विपरीत बुद्धि, सुना था बुजुर्गों से पर आज देखो मैं भी इस पर अमल कर बैठा....