काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता

काश मोहब्बत से पेट भी भरा जाता
मैं तेरे लिए नौकरी वौकरी सब छोड़ देता

तू साथ चलने का वादा तो कर
तेरे लिए पूरी दुनियाँ का साथ छोड़ देता

दिन और रात अब छोटे लगने लगे है
काश मैं भगवान से कुछ वक़्त और मांग पाता

कईयों से मैं मिलता हूँ, कइयो से बात होती है
पर तुझसे hi-hello न हो तो ये दिन अब गुज़र न पाता

तू कहती है मेरे दिल में तेरे लिए कुछ भी नहीं है
पर मैं तो तेरे बिना कुछ सोच भी नहीं पाता

क्या पता उस खुदा ने तेरा और मेरा साथ लिखा भी है या नहीं
पर सच कहूं, मुझसे अब और इंतज़ार सहा नहीं जाता..........

Comments

Popular posts from this blog

Fevicol sofa ad lyrics (2019)

हम शायद जीते ही इसलिए है

वो कौन शख्स होगा (Phobia of Social Media)