अबकी बार मोदी सरकार
हमारे ऑफिस में हर 2 nd Saturday की छुट्टी होती है लेकिन अक्सर ही कोई न कोई बहाना बनाकर उसे cancel कर दिया जाता है| आज इस पर कुछ लिखने का मन किया, वैसे भी आजकल दो लाइन बहुत चल रही है, एक तो ये कि “अबकी बार मोदी सरकार” और दूसरी “हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की”| राजनीति से इसका कोई भी लेना देना नहीं है, इसलिए कृपया दिल पे जोर न दे, ये सिर्फ मेरे ऑफिस के कुछ दोस्तों के मनोरंजन लिए है- क्या 2 nd Saturday की छुट्टी मिलेगी इस बार ? अबकी बार मोदी सरकार कोई भी ताकत हमें छुट्टी लेने से रोक नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की अब और न सहेंगे अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार ये दुनियाँ हम पर इतने ज़ुल्म ढा नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की क्यूँ मुँह पर ऊँगली रख लेते हम हर बार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ एसा व्यवहार होता है हर बार अबकी बार मोदी सरकार नहीं होने देंगे एसा दुराचार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ हमको समझ लेते ये लाचार अबकी बार मोदी सरकार पकड़ लो भाला और ले लो तलवार अबकी बार मोदी सरकार कसम लो नहीं आओगे इस शनिवार अबकी बार मोदी सरकार