Posts

अबकी बार मोदी सरकार

हमारे ऑफिस में हर 2 nd Saturday की छुट्टी होती है लेकिन अक्सर ही कोई न कोई बहाना बनाकर उसे cancel कर दिया जाता है| आज इस पर कुछ लिखने का मन किया, वैसे भी आजकल दो लाइन बहुत चल रही है, एक तो ये कि “अबकी बार मोदी सरकार” और दूसरी “हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की”| राजनीति से इसका कोई भी लेना देना नहीं है, इसलिए कृपया दिल पे जोर न दे, ये सिर्फ मेरे ऑफिस के कुछ दोस्तों के मनोरंजन लिए है- क्या 2 nd Saturday की छुट्टी मिलेगी इस बार ? अबकी बार मोदी सरकार कोई भी ताकत हमें छुट्टी लेने से रोक नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की अब और न सहेंगे अत्याचार अबकी बार मोदी सरकार ये दुनियाँ हम पर इतने ज़ुल्म ढा नहीं सकती हर हाथ शक्ति, हर हाथ तरक्की क्यूँ मुँह पर ऊँगली रख लेते हम हर बार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ एसा व्यवहार होता है हर बार अबकी बार मोदी सरकार नहीं होने देंगे एसा दुराचार अबकी बार मोदी सरकार क्यूँ हमको समझ लेते ये लाचार अबकी बार मोदी सरकार पकड़ लो भाला और ले लो तलवार अबकी बार मोदी सरकार कसम लो नहीं आओगे इस शनिवार अबकी बार मोदी सरकार ...

Mere Sapno ki sawari hai lyrics (Spice Mobiile)

  स्पाइस का नया मोबाइल कैसा है, यह तो मुझे नहीं पता, लेकिन एक बात तो आप भी मानते होगे कि जो गाना विज्ञापन में आ रहा है, वह कितना बेहतरीन है| मुझे इस गाने के गीतकार और संगीतकार का तो बिलकुल भी पता नहीं किन्तु मैं उनका तह-ए-दिल से शुक्रियादा करना चाहता हूँ कि बहुत ही बढ़िया बोल है, उतना ही बढ़िया संगीत, उससे भी बढ़िया आवाज़ और बहुत ही खूबसूरत वीडियो| बहुत ही प्रेरित करने वाले बोल है “मैंने ढूंढी एक सवारी है, मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है”| उम्मीद करते है कि फ़ोन भी अच्छा ही होगा| तो अब पेश है गीत के बोल- सपनो को सैर कराना है, उन्हें दूर गाँव ले जाना है जहाँ पंछी भी न जाते हो, उन्हें वो आकाश दिखाना है       मैंने ढूंढी एक सवारी है-२ मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है मेरे सपनो की सवारी है (in slow motion) मेरी उड़न तश्तरी प्यारी है (in slow motion) मेरे सपनो की सवारी है (in slow motion) मेरे सपनो की यारी है मेरे सपनो की............ यदि आपको गीतकार, संगीतकार या गायक के बारे में थोडा भी पता हो तो हमसे साझा कीजियेगा.........

वो कौन शख्स होगा (Phobia of Social Media)

वो कौन शख्स होगा, जो फेसबुक पे न होगा, यूँ मिलना जुलना भले कम हो जाए, पर ऑनलाइन ज़रूर होगा || दोस्तों को न जाने कब, दी होगी उसने ट्रीट पर रात को देखना, ८-१० ज़रूर मिलेंगे ट्वीट || ये चिड़िया है सोशल मीडिया, जो फैलाये पंख बहुत ही तेज़ अब तो फ्रेंड्स के साथ पार्टी करने का भी कम हो गया क्रेज || रात भर जगा करे, कि किसको कितने मिले है लाइक (y) और मुगालते में जिया करे कि मुझ पर ही है लाइमलाइट || मैं इन वेबसाइटो का विरोधी कतई नहीं, इनकी भी अपनी महत्ता है, पर हमें इस आभासी दुनिया नहीं, यथार्थ के धरातल पर जीना है | लाइक करो, ट्वीट करो, उससे कोई आफत नहीं पर अपनों के साथ बिताये वक़्त का, जीवन में कोई विकल्प नहीं ||

लोग कहते है

लोग कहते है मुझे मोहब्बत हो गई है , मैं कहता हूँ तुमसे कोई भूल हो गई है || वो कहते है मैं खामोश रहने लगा हूँ , मैं कहता हूँ यूँ ही जीने की आदत हो गई है || वो जानना चाहते है मेरी इस ख़ामोशी की वजह को , क्यूँ आज हर वजह बताने की ज़रूरत हो गई है || क्या किसी चेहते की चाहत को ही मोहब्बत कहते है , मुझे तो अपनी तन्हाई से ही मोहब्बत हो गई है ||

इज़हार

तुझे खोने के डर से आज मैं इज़हार कर बैठा क्या पता था बर्बादियों की तरफ कदम बड़ा बैठा उम्मीद थी तेरी भी रज़ा ही होगी पर जाने क्यूँ मैं ये नापाक भूल कर बैठा कल तक जो दुनियाँ खुशियों से रंगीन थी आज मैं ही दखो इसको वीरान कर बैठा मुझे लगता था हम नयी शुरुआत करेंगे पर आज मैं ही इस ख्वाब का क़त्ल कर बैठा विनाशकाले विपरीत बुद्धि, सुना था बुजुर्गों से पर आज देखो मैं भी इस पर अमल कर बैठा....

धुआं धुआं चहुँ ओर धुआं

/kqvka /kqvka pgqa vksj /kqvka vanj Hkh /kqvka ckgj Hkh /kqvka ftls rw ysrk 'kkSd le>dj nsrk rq>s dqN Hkh uk ;s /kqvka 'kq:vkr gksrh gS bldh [kqn dks enZ lkfcr djus esa ;k fQj pkj nksLrksa ds lkeus [kqn dks cM+k fn[kkus esa ysfdu vius eu ls iwNks ,d ckj rks t:j jksdrk gS rqEgsa ;s ysus ls /kqvka ysfdu ge Hkh dgka [kqn dh lqurs ge rks >wBh 'kku esa thrs D;k ge brus [kqnxtZ gSa fd [kqn ds fy;s Hkh ugha thrsA tku uk ysrk flQZ ;s gekjh blls rks gS lcdks uqdlku balk gks ;k i'kq i{kh i;kZoj.k gks ;k l`"Vh lkjh xj oDr jgrs uk tkxs rqe ckr esjh rqe j[k yks ;kn xj lkFk uk rqeus NksM+k bldk rqels tgka Nhusxk ;s /kqvkaA

नव वर्ष २०१४ का स्वागत

नव वर्ष २०१४ का स्वागत - कुछ लम्हे थे जिन्हें हम जीना चाहते थे आज उन लम्हों को फिर से जीने को जी चाहता है कुछ ख्वाब थे जिन्हें हम पूरा करना चाहते थे डरते थे  कि  क्या कभी पा पायेंगे इन्हें या नहीं आज फिर से उन ख़्वाबों के लिए मर मिटने को जी चाहता है कई एसी ख्वाहिशें थी जिन्हें अपने सीने में दबा के रखा था सोचते थे क्या कहेगी दुनियां इस ख्याल से भूल जाया करते थे आज फिर से एक कदम बढ़ने को जी चाहता है ये ज़िंदगी हमें कई बार इशारे करती है ये हम ही है जो इन्हें नज़रंदाज़ किया करते है आज इस ज़िंदगी को नए सिरे से देखने को जी चाहता है वही दिन है वही रात है, वही सुबह है वही शाम है कहने को कुछ भी नया नहीं है लेकिन ज़रा आँख खोलकर तो देखो, नव वर्ष हमारे द्वार पर दस्तक देने को खड़ा है तो आज हम प्रण ले कि भूलेंगे सारे ग़मो और शिकवों को अपनी नाकामी को, अपनी पछतावे को और कदम बढ़ायेंगे अपने अपने एक नया लक्ष्य पाने को क्यूंकि ज़िन्दगी का गुज़र बसर तो हर कोई कर लेता है पर आज इस ज़िन्दगी को फिर से जीने को जी चाहता है........ .